Rango Ka Mela || Happy Holi!

रंगो के इस मेले में
नये रंग उड़ने दो,
भूल कर सारे शिक़वे पूराने
प्यार के रंग भरने दो!

लाल लाल गुलाल में
खुद को लाल रंगने दो,
सारे पुराने रंगो पर
आज नयी लाली चढ़ने दो!

सारे ग़मों के कतरें पुराने
आज ख़ुशी में ढलने दो,
खुशियों के बहाने ले कर
आज मन बहलने दो!

पिचकारी की नोंक पर
आज खुद को भीगने दो,
मन से मैले रंग बहा कर
आज मन को सींचने दो!

आँखों से आँखें चुरा कर
लबों पर सजावट रहने दो,
कतरों को पानी के साथ
आज रंगो में छुप कर बहने दो!

सारी बुराइयाँ, सारी नफरत
आग में झुलसने दो,
इंसानियत के नये रंगो की
दुनिया में सेज सजने दो!

खेल खेल में इस मेले में
खेल के रंग उड़ने दो,
होली के इस मौके पर
रंग संग मन रमने दो!

रंगो के इस मेले में
नये रंग उड़ने दो,
भूल कर सारे शिक़वे पूराने
प्यार के रंग भरने दो!

~ साहिल
(13th March’ 2017)

Wish you all a very happy and colorful holi 🙂 Let your life be full of colors of love, happiness and passion!

2 thoughts on “Rango Ka Mela || Happy Holi!

Leave a reply to sahil81 Cancel reply