भारत आज़ाद है !?

सुना है
आज भारत आज़ाद है,
सोच रहा हूं
क्या ये सवाल है?
या एक जवाब है!
70वीं सालगिरह का जश्न मना रहे,
मगर आज भी “आज़ादी” के आगे
पूर्ण विराम नही…अल्प विराम है।
आज भारत आज़ाद है,
क्या ये जवाब है?
या एक सवाल है!!!

पूरे देश में धूमधाम है
हर जुबां पर आज हिंदुस्तान है
सोने की चिड़िया को जिन्होंने मुक्त कराया अंग्रेजो से,
उन शहीदों का आज भारतवर्ष में गुणगान है।
कहीं सांस्कृतिक कार्यकर्मो का,
तो कहीं देशभक्ति के गीतों की ताल है
शत-शत नमन है उन लाडलो को
जिन्होंने भारत माँ के लिए किया 
अपना जीवन कुर्बान है _/\_
मगर अफ़सोस ये बस आज ही के दिन का एहसास है,
कल सुबह फिर से वही
तुझमे, मुझमें, अपनों में बँटा
पुराना हिंदुस्तान है।
आज भारत आज़ाद है,
क्या ये जवाब है?
या एक सवाल है!!!

आज दुनिया सिसक रही है धमाकों से
दहशत सी फ़ैल गई है देशभर में
आतंकी इरादों से,
हर रोज़ कही इंसानियत का जनाज़ा उठता है,
हर रोज़ कही कोई गैर देश की इज़्ज़त 
दिन दहाड़े सड़क पर लूटता है
मुसाफिरों की तरह हम बस तमाशा देख गुज़र जाते है
और साल में 2-3 दिन “भारत माता की जय!”
के नारे लगा आते है।
कुछ ऐसी आज इस देश की कहानी है,
आँखों पर काला चश्मा डाले
लुटेरो के हाथों बिक रही देश की जवानी है।
आज भारत आज़ाद है,
क्या ये जवाब है?
या एक सवाल है!!!

हुआ करता था कभी अनेकता में एकता का स्वरुप,
आज वहीँ धर्म, जाति, राष्ट्र पर जल रही देश की अमानत है,
आरक्षण, भ्रश्टाचार, नौकरशाही, आदि में,
हो रही गणतंत्र भारत के संविधान की मानहानि है।
सोशल मीडिया भी हौले-हौले कदम जमा रहा है,
अपनों से दूर और ग़ैरों के पास लिए जा रहा है,
ऐसी नज़दीकियों की वो एक निशानी है।
सपने तो कैद है,
मगर उड़ने की चाह थामी है
दौलत दुनिया भर की कमानी है,
पर देशभक्ति बस आज के दिन की जुबानी है।
आज भारत आज़ाद है,
क्या ये जवाब है?
या एक सवाल है!!!

अमीर-गरीब का भेदभाव आज भी कायम है,
दहेज़ प्रथा आज भी कई इलाकों में पावन है,
अन्धकार में जी रहे है कितने ही गाँव आज भी,
शायद उन्हें पता भी नहीं…
आज के दिन की क्या कहानी है।
सोने की चिड़िया आज एक चिड़िया बन कर रह गई,
अंग्रेज़ो से तो मुक्त हुए
मगर समाज में जकड़े रह गई।
आज भारत आज़ाद है,
क्या ये जवाब है?
या एक सवाल है!!!


70 साल पहले जवाब दे गए थे शूरवीर
अब हमारी बारी है,
देश के भविष्य है हम
इसे सुनहरा भविष्य देना हमारी ज़िम्मेदारी है।
सलाम है जवानों और पुलिस वालों को,
अपनी जान हाथों में लिए घुमते है वतन की खातिर,
पर भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए
अब हमे भी कमर कसने की बारी है!
इस पहेली को हमे मिलकर सुलझाना है,
सारे जहाँ में,
सारे जहाँ से सुन्दर भारत बनाना है
हिंदुस्तानी होने का हमे दायित्व निभाना है,
“आज़ाद भारत” में अल्प विराम नहीं,
पूर्ण विराम लगाना है।
सुना है
आज भारत आज़ाद है,
सोच रहा हूं
क्या ये जवाब है?
या एक सवाल है!
हमे इस जवाब का सवाल
और सवाल का जवाब
दुनिया को देकर जाना है!!!

जय हिन्द!!! वन्दे मातरम!!!

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙂

2 thoughts on “भारत आज़ाद है !?

Leave a comment